फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुरदासपुर के अमन-रितिक ने जीती युगल बैडमिंटन चैंपियनशिप

Wed, 09 Apr 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। श्री बृजराज स्पोर्ट्स क्लब नूरपुर की ओर से अटल इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन कार्निवल का समापन हो गया। इसमें कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि शामिल होकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें लड़कों का एकल अंडर-17 फाइनल मैच नूरपुर के अंशुमन और पालमपुर के प्रियांश सूद के बीच हुआ और अंशुमन विजेता रहे। महिलाओं के ओपन सिंगल का फाइनल नूरपुर की आरुषि और दुनेरा की जयंतिका के बीच खेला गया, जिसमें जयंतिका ने विजय हासिल की। लड़कों की सिंगल ओपन नूरपूर के मोहित और हमीरपुर के आर्यन के बीच खेला गया, जिसमें हमीरपुर के आर्यन ने जीत हासिल की।
विज्ञापन



लड़कों के युगल ओपन का फाइनल मुकाबला नूरपुर के ईशान-मोहित और गुरदासपुर के अमित-रितिक की जोड़ी के बीच खेला गया। इसमें अमित और रितिक ने इस कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता को मुख्यातिथि ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि भेंट कर पुरस्कृत किया। डॉ. राजीव भारद्वाज ने खिलाड़ियों को अनुशासन और संयम में रहकर अपना प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नूरपुर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने श्री बृजराज स्पोर्ट्स क्लब और नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब की संयुक्त मांग पर बैडमिंटन कोर्ट की मार्किंग दो से तीन करने, बैडमिंटन कोर्ट में सिंथेटिक मैट बिछाने और आउटडोर में बास्केटबाल कोर्ट बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि अटल इंडोर स्टेडियम को अति आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और एथलीट ट्रैक का काम जल्द शुरू करने का मामला राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इस मौके पर श्री बृजराज स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक ईशान महाजन, नगर परिषद उपाध्यक्ष रजनी महाजन, पार्षद प्रवेश मेहरा, नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के गुलाब सिंह ठाकुर और गैरी केयर्न फाउंडेशन के निदेशक अंकित मेहरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें