फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीडीसी सदस्य पर दबाव डालने का आरोप, दो के खिलाफ एफआईआर

Mon, 15 Jun 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। ब्लॉक समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले फतेहपुर की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। नव-निर्वाचित महिला बीडीसी सदस्य की शिकायत पर पुलिस थाना फतेहपुर में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में मतदान को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने, धमकाने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार भटोली पकवां निवासी एवं नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्य अनु बाला ने आरोप लगाया है कि 12 जून की शाम नरनूह निवासी हरप्रीत संधू और रैहन निवासी नवजोत उनके घर पहुंचे। इस दौरान वे बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में पार्टी विशेष समर्थित पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने लगे। दोनों ही क्षेत्र के एक वरिष्ठ नेता के करीबी माने जाते हैं।
शिकायतकर्ता बीडीसी सदस्य के अनुसार जब उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान उनका सांविधानिक अधिकार है और वह अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगी तो उन्हें कथित तौर पर धमकियां दी गईं। बाद में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार शुरू हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अपमानजनक व्यवहार और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन 17 जून को होने वाले चुनाव से ठीक पहले इस मामले ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर दबाव बनाने के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -कुलभूषण वर्मा, एसपी, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें