फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। लोकसभा निर्वाचन और विधानसभा उपचुनाव के दौरान 1 जून को मतदान के चलते सभी स्वास्थ्य संस्थान खुले रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों को खुले रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मतदान के दिन बड़े स्वास्थ्य संस्थान ही नहीं, बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खुले रहेंगे, जिसमें स्टाफ तैनात रहेगा। मतदान केंद्रों में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक्कत आती है तो उसको तुरंत साथ लगते स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस के माध्यम से लाया जाएगा। सभी एंबुलेंस की मतदान केंद्रों के साथ मैपिंग की गई है। डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मी मतदान बैलेट पेपर से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें