फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां में पकड़ीं 6.86 लाख रुपये की शराब और बीयर

Wed, 15 May 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां/नूरपुर(कांगड़ा)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को नगरोटा सूरियां में एक गांव में दबिश के दौरान एक घर से करीब 6.86 लाख रुपये की 74 पेटियां अंग्रेजी शराब और 18 पेटियां बीयर बरामद की हैं। राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रीत पाल सिंह ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि नगरोटा सूरियां गांव में एक व्यक्ति ने अपने घरों में भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुई हैं। राजस्व जिला नूरपुर के सहायक आयुक्त जगदीश चंद शर्मा की अगुवाई में विभाग की टीम ने नगरोटा सूरियां निवासी रमेश चंद के घर दबिश देकर शराब को जब्त करके आरोपी के खिलाफ जवाली थाना में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


विभाग की टीम में सहायक आयुक्त बलदेव के अलावा देवेंद्र और अशोक को से पुलिस का टीम भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब और बीयरकी कीमत 6.86 लाख रुपये के करीब आंकी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान संदेह के आधार पर उक्त घर के निकट एक बीयर बार की भी जांच की गई, जिसमें बहुत अनियमितताएं पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने बीयर बार को सील कर दिया है और उसका लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शराब की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें