फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वॉलीबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अक्षय चयनित

Mon, 09 Nov 2026 08:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फोटो। अक्षय खरवाल
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। अंब गांव के अक्षय खरवाल ने ओपन गेम्स अंडर-17 वॉलीबॉल चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम में जगह बनाई है। अक्षय संजीव कुमार के पुत्र हैं और वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग के छात्र हैं।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया के पहले चरण में हारसी में आयोजित ट्रायल में करीब 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से छह का चयन हुआ। इसके बाद पालमपुर में आयोजित दूसरे चरण के ट्रायल में 60 से 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद अंतिम 14 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
छात्र की इस उपलब्धि पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार अत्री और समस्त स्टाफ ने खुशी जताते हुए अक्षय को बधाई दी। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें