फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचायत प्रधानों को भेजे जा रहे विज्ञापन के नाम पर फर्जी बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड में फर्जी विज्ञापनों के नाम पर ठगी करने वाला एक गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह पंचायतों से पैसे की उगाही करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि अब तक किसी पंचायत प्रतिनिधि ने राशि नहीं दी है लेकिन एक पंचायत प्रधान ने पुलिस में ऐसे फोन कॉल्स को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिरोह की ओर से पंचायत प्रधानों को किसी महिला के नाम से फोन किया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि उनकी पंचायत की ओर से 15 अगस्त के उपलक्ष्य में विज्ञापन प्रकाशित किया गया है और इसकी देनदारी पंचायत की है। इसके बाद प्रधानों को उनके मोबाइल नंबर पर विज्ञापन की प्रतिलिपि और बिल भेजा जाता है।
ग्राम पंचायत सोल बनेहड़ के प्रधान रणवीर सिंह और जांगल की प्रधान कुसुमलता ने बताया कि उन्हें भी इसी तरह का फोन आया और व्हाट्सएप पर बिल भेजा गया।
बिल में जिस अखबार का नाम था, वह अखबार उन्होंने कभी नहीं देखा और न ही किसी प्रकार का विज्ञापन दिया। लंबागांव पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि इस मामले में एक पंचायत प्रधान ने सूचना दी है और पुलिस मामले की पूरी जांच करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे फर्जी फोन कॉल और संदेशों के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें