कांगड़ा। विकास खंड की नंदरूल पंचायत में डेढ़ वर्ष से डिस्पेंसरी का कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। इस संबंध में पंचायत का प्रतिनिधिमंडल पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार की अध्यक्षता में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा से मिला और डिस्पेंसरी की समस्या बारे अवगत करवाया। अजय वर्मा ने डिस्पेंसरी के कार्य के लिए चार लाख रुपये स्वीकृत किए। नंदरूल पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि अजय वर्मा की ओर से डिस्पेंसरी के कार्य के लिए चार लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं, संबंधित विभाग को आदेश दिए गए हैं कि जल्द इस कार्य को पूर्ण करके डिस्पेंसरी को चालू किया जाए। इस कार्य के लिए नंदरूल पंचायत के उपप्रधान के साथ परवीन कुमार, चंद्रेश, सोहन लाल, अनिल और संजय सहित कई गांववासियों ने अजय वर्मा का धन्यवाद किया है। संवाद