फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण सेहत और आर्थिकी के लिए भी गंभीर : डॉ. ओमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। वायु प्रदूषण अब सिर्फ पर्यावरण तक सीमित न रहकर मानव स्वास्थ्य और आर्थिकी के लिए भी गंभीर चुनौती बन चुका है। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में ''अंतरराष्ट्रीय क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काईज दिवस'' पर आयोजित जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश भारती ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अनियमित बारिश और बढ़ता तापमान पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में धौलाधार की प्राकृतिक संपदा और शुद्ध हवा का संरक्षण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) की जानकारी देते हुए लोगों से जीवनशैली में बदलाव की अपील की। डॉ. एकता शर्मा ने नर्सिंग छात्राओं को खुले में कचरा न जलाने और वाहनों का सीमित उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने गुरु द्रोणाचार्य और सत्यम नर्सिंग कॉलेज की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

-
पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता के परिणाम
पोस्टर मेकिंग: वंशिका प्रथम, ईशा द्वितीय, श्रेया तृतीय।
भाषण प्रतियोगिता: रिया प्रथम, आयुषी द्वितीय, प्रियंका तृतीय।
विशेष सम्मान: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंजली, सान्या और कल्पना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें