फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति की प्रतीक थीं अहिल्याबाई होल्कर : वंदना

Sat, 31 May 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहपुर/रैत(कांगड़ा)। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा की ओर से शाहपुर के रैत में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के महान योगदान, उनके जीवन मूल्यों और समाज सेवा में उनके अमूल्य कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस संगोष्ठी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा व पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी और मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायी जीवन से अवगत कराना और महिलाओं को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि देती है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं, जिन्होंने शासन, धर्म, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए। कार्यक्रम का समापन अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली, राकेश चौहान, कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला व नगरोटा बगवां के मंडलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें