फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लावारिस कुत्तों के टीकाकरण के लिए एक और एनजीओ से करार

Fri, 25 Sep 2026 09:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए नगर निगम धर्मशाला अब एक और एनजीओ की मदद लेगा। निगम की एनजीओ के साथ बातचीत चल रही है और जल्द एमओयू साइन किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था को निगम के मध्य क्षेत्र के वार्डों में लावारिस कुत्तों के टीकाकरण की जिम्मेदारी दी जाएगी। निगम के अनुसार 17 वार्डों में तीन हजार से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। फिलहाल दो एनजीओ की मदद से टीकाकरण और अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। नई संस्था के जुड़ने से अभियान को गति देने की तैयारी है।
इसी माह दिशा की बैठक में सामने आया था कि कांगड़ा जिले में तीन माह में कुत्तों के काटने के 2,580 मामले सामने आए। कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निकायों को नसबंदी अभियान तेज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम ने टीकाकरण अभियान बढ़ाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त चंद्रवीर सिंह ने बताया कि नए एनजीओ के साथ बातचीत चल रही है। जल्द एमओयू साइन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें