फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती : प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Tue, 26 May 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अग्निवीर की प्रवेश परीक्षा के लिए सेना ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा पहली जून को होगी। सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर की ओर से जारी सूचना में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 2026 के लिए एडमिट कार्ड भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास और अग्निवीर वूमन एमपी (मिल्ट्री पुलिस) के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती निदेशक ने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत या अन्य समस्या आती है तो ऐसे उम्मीदवार व्यक्तिगत तौर पर सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर या दूरभाष 8894088311 पर कॉल करके समस्या का समाधान पा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें