बाबा सिद्ध गोरिया कलरू के मेले में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत: आयोजक
बरियाल (कांगड़ा)। बाबा सिद्ध गोरिया कलरू मेला में आयोजित कुश्ती मुकाबलों में जम्मू के साहिल पहलवान ने दीनानगर के पहलवान को हराकर बड़ी माली अपने नाम की। उन्हें पीतल की गागर और 6200 रुपये दिए गए। मेले में नगरोटा सूरियां के पूर्व उपप्रधान सुखपाल गोगी और पालमपुर से समाजसेवी शेर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शेर सिंह ने मेला कमेटी को 15 हजार और सुखपाल गोगी ने 3100 रुपये नकद राशि दी। मेला कमेटी प्रधान अश्वनी कुमार ने सदस्यों सोनू कुमार, काका, राहुल मेहरा, योगराज, महिंद्र सिंह, दर्शन, ईश्वर दास, सुरिंद्र कुमार, सुरेश कुमार, बलबीर सिंह, अंकज कुमार, करनैल सिंह आदि को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संवाद