धर्मशाला। भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत पर कांगड़ा जिला में क्रिकेट प्रेमियों ने होली पर्व से पहले दिवाली जैसा जश्न मनाया। टीम इंडिया की जीत से हर कोई खुश था और लोगों ने पटाखे फोड़ने के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। रविवार दोपहर ढाई बजे से ही क्रिकेट प्रेमी टीवी के सामने मैच देख रहे थे और जैसे ही भारतीय टीम ने रात 10 बजे के करीब जीत दर्ज की, पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
क्रिकेट प्रेमियों का मानना था कि भारतीय टीम की जीत पहले से ही तय थी। स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन रहा। फिरकी गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जल्दी पैवेलियन भेजकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजों ने भी समझदारी से खेलते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाया, जिसमें रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, राहुल और हार्दिक पांड्या का योगदान महत्वपूर्ण था।
मैच में गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के स्पिनर ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जल्द पैवेलियन भेजकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर भारत फिर से तीसरी बार चैंपियन बन गया।
विशाल बरसोला, क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर अपनी वर्ष 2000 की हार का बदला भी लिया है। आज से 25 साल पहले चैंपियन ट्रॉफी में न्यूजीलैंड भी फाइनल में भारत को हरा चैंपियन बनी थी लेकिन आज फिर भारतीय टीम फाइनल जीतकर तीसरी बार चैंपियन बनी है।
साइलेश चौधरी, क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला
भारतीय टीम ने रविवार को हमारी दिलों को टूटने नहीं दिया है। मैच के शुरू होते हुए लगा था कि न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर बनाएगी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया है और बाद में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बना दिया।
पंकज कुमार, क्रिकेट प्रेमी पासू
मैच में जहां गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, रोहित शर्मा सहित श्रेयस अय्यर, अक्षर और हार्दिक और राहुल ने मौके को संभालते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
कार्तिक शर्मा, क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में इलेक्ट्रनिस की दुकान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियन ट्राफी- फोटो : mathura
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में इलेक्ट्रनिस की दुकान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियन ट्राफी- फोटो : mathura