डमटाल/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। भदरोया में 41.40 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार मां-बेटे से पूछताछ और गहन तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी मनमोहन सिंह उर्फ बीरू (22) निवासी भदरोया को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने 15 मई को गुप्त सूचना के आधार पर भदरोया में एक घर पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान वहां रखी एक सिलाई मशीन के स्टैंड के नीचे से 41.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। मौके से पुलिस ने वनीता देवी और उसके बेटे अमन को गिरफ्तार किया था। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। संवाद