फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निरीक्षण कर 10 दुकानदारों से वसूला 9500 रुपये जुर्माना

Sun, 18 May 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों में प्रतिदिन मूल्य सूची लगाने और पॉलीथिन का उपयोग में न लगाने की दी हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की निरीक्षण टीम ने शनिवार को पालमपुर के मारंडा, ठाकुरद्वारा, भट्टू, परौर और दरंग क्षेत्र की 28 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य आपूर्ति अधिकारी कांगड़ा सुरेश कुमार, निरीक्षक विक्रम कुमार और निरीक्षक भावना और सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की ओर से मूल्य सूची, एलपीजी और गार्बेज एक्ट में निरीक्षण किए गए। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 10 दुकानदार गार्बेज एक्ट का उल्लंघन करते पाए गए और उनसे प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किए गए।
विज्ञापन

एक्ट का उल्लंघन करने पर दुकानदारों से 9500 रुपये का मौके पर जुर्माना वसूला गया। साथ ही भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने को लेकर हिदायत दी। विभाग ने इसके अलावा सभी सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन अपनी मूल्य सूची प्रदर्शित करें और उपभोक्ताओं से सही मूल्य लें। इसके अलावा ढाबा मालिकों को निर्देश दिए कि वे घरेलू गैस सिलिंडरों का ढाबे में उपयोग में न करें और अपनी रेट लिस्ट लगाकर लोगों से सही मूल्य खाने का वसूल करने को कहा।
विज्ञापन


कोटस:

विभाग विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण करता है। इससे पहले भी खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने धर्मशाला क्षेत्र में 14,000 का चालान वसूल किया था और अब शनिवार को निरीक्षण के दौरान 10 दुकानदारों से 9,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
- पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कांगड़ा
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें