फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज पर्वत को धारण कर श्रीकृष्ण कहलाए गिरिधारी : शास्त्री सुमित

विज्ञापन
श्री नीलकंठ महादेव मंदिर हार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उप​स्थित लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर हार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन पर पंडित सुमित शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। शास्त्री ने कहा कि गिरिराज पर्वत को धारण करने के कारण श्रीकृष्ण गिरिधारी कहलाए। उन्होंने भक्तों को श्रीकृष्ण की गोपाष्टमी, धेनुकासुर उद्धार, कालिया मर्दन और गोवर्धन पर्वत को सात दिन-रात तक कनिष्ठिका अंगुली पर धारण करने की लीलाओं से रूबरू कराया। शास्त्री ने बताया कि माता यशोदा ने गोपाष्टमी का शुभ मुहूर्त निकालकर ब्राह्मण पूजन के उपरांत बालकृष्ण को गोचारण के लिए भेजा। यमुना तट पर मधुर बांसुरी की तान छेड़कर प्रभु ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान भजन मन चल वृंदावन चलिए और मैं तो गोवर्धन को जाऊं मेरे वीर ने भक्तों को भक्ति रस में डूबो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें