नगरोटा बगवां की ठारू पंचायत में टी-10 रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर मुख्यतिथि को सम
- फोटो : पीएम जन औषधि केंद्र का फीता काटते अधीक्षक व अन्य।
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां की पंचायत ठारू में टी-10 रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी रिशु बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। पंचायत प्रधान अजय भनियारी ने बताया कि टूर्नामेंट में आसपास के इलाकों की लगभग 30 टीमें भाग ले रहीं हैं। मुख्यातिथि ने आयोजकों को अपनी ओर से 8,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस मौके पर कृष्ण राणा, सन्नी चौहान, अजय भनियारी और हर्ष आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।