फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर में चार साल बाद फिर जगी सिंथेटिक ट्रैक की आस, 1.91 करोड़ जारी

विज्ञापन
नूरपुर के अटल स्टेडिसम में अधर में लटका सिंथेटिक ट्रेक का काम। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। पिछले चार वर्षों से बजट और प्रशासनिक अड़चनों के कारण अधर में लटके नूरपुर सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। खेल विभाग ने इस परियोजना को दोबारा गति देने के लिए 1.91 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। विभाग के इस कदम से न केवल निर्माण कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी, बल्कि क्षेत्र के खिलाड़ियों में भी भारी उत्साह और नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


नूरपुर के अटल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 200 मीटर लंबा और छह लेन वाला सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना की नींव 12 जून 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रखी थी। इसपर लगभग सात करोड़ रुपये खर्च होने हैं। हालांकि इंडोर स्टेडियम का निर्माण तो पूरा हो गया है, लेकिन बजट की कमी से सिंथेटिक ट्रैक का काम बीच में ही रुक गया था।

अब 1.91 करोड़ रुपये की किस्त जारी होने के बाद, संबंधित निर्माण कंपनी को जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैक की अनुपलब्धता नूरपुर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अभिशाप बनी हुई थी। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यास के लिए उन्हें धर्मशाला या अन्य पड़ोसी शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे उनका कीमती समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने कहा कि विभाग ने निर्माण कंपनी को राशि हस्तांतरित कर दी है। इंडोर स्टेडियम पहले से ही क्रियाशील है जहां खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास कर रहे हैं। अब सिंथेटिक ट्रैक बनने से नूरपुर में खेल के बुनियादी ढांचे में एक बड़ा मील का पत्थर जुड़ जाएगा। इस ट्रैक के तैयार होने के बाद आने वाले समय में नूरपुर से भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के धावक अपनी पहचान बना सकेंगे।

नूरपुर के अटल स्टेडिसम में अधर में लटका सिंथेटिक ट्रेक का काम। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें