फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागसू के बाद अब रामनगर, श्यामनगर, दाड़ी व बडोल में चलेगा एमसी का पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भागसूनाग में कार्रवाई करने के बाद अब जल्द ही नगर निगम धर्मशाला रामनगर, श्यामनगर, दाड़ी और बडोल में भी अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगा। जल्द ही नगर निगम के अधिकारी नालों के ऊपर अवैध अतिक्रमण को खुद हटाने के लिए लोगों को नोटिस जारी करेंगे। फिर भी समय पर अगर लोगों ने अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया तो नगर निगम जेसीबी की मदद से नालों के ऊपर किए अवैध निर्माण को तोड़ने से परहेज नहीं करेगा।
विज्ञापन

वहीं, तोड़ फोड़ के लिए जो नगर निगम धर्मशाला का खर्चा आएगा, उसकी भरपाई अवैध निर्माण करने वाले लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स में करनी पड़ेगी।
नगर निगम लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स में अपने खर्च किए पैसों को वसूल करेगा। बता दें कि नगर निगम धर्मशाला में करीब 90 फीसदी नालों पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कर रखे हैं, इस कारण नालों का सारा पानी सड़कों पर बहना शुरू हो जाता है। बरसात के दिनों में नालों का पानी सड़कों पर आने से नुकसान के साथ लोगों को भी परेशान करता है।
जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को भागसूनाग में भी नाला बंद होने के कारण बाढ़ का सारा पानी सड़कों पर आ गया था, जिस कारण करीब आधा दर्जन वाहनों के साथ सड़क और पार्किंग को भी क्षति पहुंची थी। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान पर्यटन कारोबारियों को झेलना पड़ा था, क्योंकि बाढ़ का पानी सड़कों पर आने से पर्यटक डर की वजह से वहां से भाग गए थे। इस हादसे के तुरंत बाद ही नगर निगम धर्मशाला के अधिकारी हरकत में आ गए और उन्होंने भागसूनाग में नाले के ऊपर बने अवैध निर्माण को तोड़ कर नाले को साफ करना शुरू कर दिया है। अभी भी नगर निगम के अभियान जारी है।
विज्ञापन

कोट
-भागसूनाग में लोगों ने जो नाले के ऊपर अवैध कब्जा किया हुआ है, नगर निगम उसे तोड़ रहा है और नाले को साफ किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। जल्द ही नगर निगम के अन्य क्षेत्रों में जो लोगों ने नालों के ऊपर अवैध निर्माण किया है, नोटिस भेजने का बाद उसे तोड़ दिया जाएगा। जिसकी भरपाई अवैध निर्माण करने वालों से की जाएगी। - प्रदीप ठाकुर, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें