फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आज से धर्मशाला में हवाई गतिविधियों पर रहेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून को होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि एचपीसीए स्टेडियम और इसके आसपास के क्षेत्रों में 11 से 13 जून तक मैच समाप्त होने तक पैराग्लाइडिंग और अन्य सभी हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रविवार सुबह से पर्यटक फिर से पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें