फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 1,01,366 बच्चे पीएंगे पल्स पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1,01,366 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एडीसी कांगड़ा विनय कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि 28 जून को जिलेभर में बूथ स्तर पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। 29 और 30 जून को स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाएंगी। अभियान के लिए 1069 बूथ, 21 ट्रांजिट पॉइंट और 190 हाई रिस्क स्थलों पर 2138 टीमें तैनात की जाएंगी। इसके अलावा 4276 वैक्सीनेटर और 212 पर्यवेक्षक अभियान की निगरानी करेंगे।
विनय कुमार ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए विभागों के बीच समन्वय जरूरी है। प्रवासी परिवारों, निर्माण स्थलों, ईंट-भट्टों और अन्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक विशेष रूप से पहुंच बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विवेक करोल ने बताया कि भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है। बैठक में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चल रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की गई। एडीसी ने संबंधित विभागों को समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाने और पात्र बालिकाओं तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 74 कोल्ड चेन पॉइंट्स के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। 8,453 बालिकाओं में से 2,249 का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें