राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में एंटी रैगिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स्
डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों बताए। परिसर में सुरक्षित, सम्मानजनक व सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'एंटी-रैगिंग दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नामेश कुमार के मार्गदर्शन में एंटी-रैगिंग सेल की ओर से किया गया। आयोजन समिति में संयोजक डॉ. कमल, सहायक आचार्य रजनी, सहायक आचार्य आरती रानी और डॉ. नीलम शामिल रहे। नामेश कुमार ने वरिष्ठ विद्यार्थियों से अपील की कि वे कनिष्ठ (जूनियर) विद्यार्थियों का सहयोग करें और उनका सही मार्गदर्शन करें। संवाद
राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में एंटी रैगिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स्