फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू होगा एडवांस फायर फाइटिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अब अस्पतालों में आग से लड़ने के इंतजाम और भी पुख्ता होंगे। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में जल्द एडवांस फायर फाइटिंग सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने जल शक्ति विभाग को पत्र लिखकर सभी जरूरी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले के अन्य अस्पतालों में भी फायर सेफ्टी को लेकर स्वास्थ्य विभाग उचित कदम उठाएगा। अस्पतालों में अब फायर सेफ्टी को लेकर लापरवाही नहीं चलेगी। एडवांस सिस्टम और स्टाफ ट्रेनिंग से अस्पताल और मरीज ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।
हाल ही में ‘सुरक्षा पर सवाल’ अभियान के तहत अमर उजाला ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा तैयारियों की हकीकत सामने रखी थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कई अस्पतालों में न तो एडवांस फायर फाइटिंग सिस्टम हैं और न ही प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं। इस रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य और दमकल विभाग सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

अब जिलेभर के अस्पतालों में न केवल अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी, बल्कि कर्मचारियों को फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका मकसद आपातकालीन स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें