फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महिलाओं ने हल्दी के साथ बोए आत्मनिर्भरता के बीज

Mon, 22 Sep 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
टिहरी में स्वयं सहायता समूह कि महिलाएं भूमि पूजन के बाद हल्दी व औषधीय पौधे रोपते हुए। संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, और इसका जीता-जागता उदाहरण चंगर क्षेत्र तहसील खुंडियां की टिहरी पंचायत की महिलाएं पेश कर रही हैं। अखंड ज्योति ग्राम संगठन की 130 महिलाएं 13 समूहों में बंटी हुई हैं और औषधीय खेती के माध्यम से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

इस बार महिला समूह की 60 बहनों ने 60 कनाल भूमि पर एक क्विंटल हल्दी का बीज बोया। भूमि पूजन के बाद खुद महिलाओं ने बीज रोपण कर जैविक खेती की नई शुरुआत की। इससे पहले तुलसी, एलोवेरा और नीम जैसी औषधीय खेती से महिलाओं ने अच्छा अनुभव और लाभ अर्जित किया था।
महिला समूह न केवल औषधीय पौधों की पैदावार कर रहा है, बल्कि उनके भंडारण, प्रोसेसिंग और बिक्री तक की जिम्मेदारी भी खुद निभा रहा है। संगठन ने तुलसी, नीम और एलोवेरा से ऑर्गेनिक साबुन भी तैयार किया है। अब तक करीब 2 क्विंटल साबुन बनाया गया है, जिसे 40 रुपये प्रति साबुन की दर से चंगर क्षेत्र की पंचायतों में बेचा जा रहा है। इससे महिलाओं को 20 से 25 प्रतिशत का लाभ भी हुआ है।
विज्ञापन

संगठन की प्रधान सरिता धीमान ने कहा कि अगर सरकार सहयोग करे तो हम अर्क निकालने वाली मशीनरी भी लगाना चाहती हैं। इससे महिलाओं को और बड़ा लाभ मिलेगा और उनकी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। हम केवल खेती तक सीमित नहीं हैं, त्योहारों पर राखी बनाने और दीपावली पर दिया-बत्ती तैयार कर अतिरिक्त आय भी जुटा रहे हैं।
हल्दी की नई खेती से टिहरी की महिलाएं औषधीय उत्पादन में एक और मुकाम हासिल करने को तैयार हैं। इस कदम से न सिर्फ चंगर क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह भी दिखाई देगी।

टिहरी में स्वयं सहायता समूह कि महिलाएं भूमि पूजन के बाद हल्दी व औषधीय पौधे रोपते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें