नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य डा. सुरेंद्र सोनी ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून है। बीए प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, संगीत, अर्थशास्त्र, गणित और संस्कृत मुख्य विषयों के साथ-साथ बीएससी (मेडिकल और नॉन मेडिकल) के संकाय उपलब्ध रहेंगे। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुसार विद्यार्थियों को विषय चयन में भी पर्याप्त विकल्प प्रदान किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को भी रोल-ऑन आधार पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संवाद