फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में प्रवेश मार्च से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए कक्षा छठी से बारहवीं तक प्रवेश प्रक्रिया मार्च से प्रारंभ हो रही है। प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साच किलाड़ के चेयरमैन एवं उपमंडल अधिकारी पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि स्कूल छोड़ चुकी छात्राएं, पांचवीं के बाद ड्रॉप आउट, 14 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं, सिंगल गर्ल चाइल्ड, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की छात्राएं और अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। छात्राओं को प्रति माह 100 रुपये वजीफा, निशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है। साथ ही शैक्षणिक सामग्री जैसे पुस्तकें, कॉपियां, ज्योमेट्री बॉक्स, पेन, पेंसिल आदि पूर्णत: निशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुएं टूथब्रश, कंघी, जुराबें, रिबन, क्रीम, शैम्पू एवं साबुन आदि भी निशुल्क दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त छात्रावास में बालिकाओं को कौशल विकास गतिविधियों जैसे शिल्पकला, सिलाई, बुनाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुबह एवं शाम अतिरिक्त कक्षाओं का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें