फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रशासनिक अफसर

विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देतीं एसडीएम कांगड़ा अंजली गर्ग । -स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने बनाने की रणनीति के बीच प्रशासनिक अमला मंगलवार को धरातल पर उतर आया। एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग, थाना प्रभारी आदर्श बरियाल और नगर परिषद की टीम ने तहसील चौक कांगड़ा से कॉलेज रोड और दो मेला चौक तक निरीक्षण अभियान चलाया। एसडीएम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आज केवल चेतावनी दी जा रही है, बुधवार से सीधा चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर रखे सामान का जायजा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पैदल आवाजाही और सुचारु यातायात में बाधा डालने वाले किसी भी कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने पुलिस को निर्देश दिए कि रास्तों पर सामान सजाने वालों के साथ-साथ अनाधिकृत पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के भी लगातार चालान किए जाएं।
प्रशासनिक कार्रवाई के बीच कुछ दुकानदारों ने दबी आवाज में सवाल उठाया कि प्रशासन बाजार में अतिक्रमण हटाने तो पहुंच गया, लेकिन प्रशासनिक कार्यालय भवन के मुख्य गेट के ठीक बाहर लगने वाले रेहड़ी-ठेले वालों पर कार्रवाई कब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें