फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ब्यास में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, फतेहपुर में नौ भूमि मालिकों को नोटिस

Wed, 28 Jan 2026 09:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में ब्यास नदी के किनारे चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नदी किनारे अपनी निजी भूमि पर अवैध रूप से खनन करवाने के आरोप में नौ लोगों को प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। इन सभी के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में जिलादंडाधिकारी ने आदेश जारी कर क्षेत्र में खनन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए बीएनएस की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए थे। वहीं, स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने इस संबंध में स्पष्ट किया कि ब्यास नदी के प्राकृतिक बहाव और पर्यावरण से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी और खनन विभाग की संयुक्त टीम जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करेगी। इस दौरान हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा और दोषियों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि नोटिस जारी कर भू-मालिकों से जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन से बाढ़ और भू-स्खलन जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अवैध खनन की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें