फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हरकत में आया प्रशासन, नड्डी में खड्डों से हटेंगे अवैध कब्जे

Wed, 26 Jun 2024 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के नड्डी में खड्डों, नालों और सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए बैठे कारोबारियों के कब्जों को हटाने के लिए एसडीएम धर्मशाला ने राजस्व विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी को नड्डी सहित अन्य स्थानों पर जांच कर अवैध अतिक्रमण को हटाने को कहा है। अमर उजाला ने 25 जून 2024 के अंक में ‘सैलानियों से लूट-खसोट, बेंच-कुर्सी पर बैठने के भी वसूल रहे 10 रुपये’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन का कहना है कि खड्डों में बेंच-कुर्सियां लगा कर बैठे कारोबारियों को वहां से हटाया जाएगा। उधर, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट ने कहा कि नड्डी में खड्ड पर कब्जा कर बैठे कारोबारियों को वहां से हटाया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं। सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। वहीं, वन विभाग के रेंज ऑफिसर धर्मशाला सुमित शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह भी नड्डी से वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण को हटाया गया था। इसके अलावा कुछ मामले वन न्यायालय में विचाराधीन हैं। नड्डी में वन विभाग की भूमि पर नए कब्जे नहीं करने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें