फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए 1 से 3 जुलाई तक होंगे साक्षात्कार

Wed, 26 Jun 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हरियाणा की एक नामी कंपनी स्टूडेंट ट्रेनी (ट्रेनी ऑपरेटर) के कुल 200 पदों के लिए 1 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय नूरपुर, 2 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय इंदौरा और 3 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय फतेहपुर में साक्षात्कार लेगी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने कहा कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों से दसवीं पास रखी गई है और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष रखी गई है। कंपनी की ओर से 16,500 रुपये प्रतिमाह भत्ते सहित वेतन दिया जाएगा और अन्य लाभों में स्टडी मेटीरियल, वर्दी, हाजिरी बोनस और स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पहले विभागीय साइट पर ई-मेल या मोबाइल नंबर से लाॅग इन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें