पपरोला की रेनकी कूहल का निरीक्षण करते आरपीएफ के अधिकारी। स्रोत: पाठक
- फोटो : सीएचसी में पूछताछ करती पुलिस।
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन के लिए कई सालों से पानी उपलब्ध करवाने वाली रैनकी कूहल में गंदगी डालने पर उत्तर रेलवे और जलशक्ति विभाग कार्रवाई करेगा। यह कूहल जल शक्ति विभाग बैजनाथ के अधीन आती है और उत्तर रेलवे को पिछले लंबे अरसे से इससे पानी की आपूर्ति होती है।
यह कूहल पहले ही अवैध कब्जों से छोटी हो गई है। अब कई लोगों ने अपने घरों के गंदे नाले और सेप्टिक टैंक के पाइप भी इसमें डाल दिए हैं। इससे पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है और गंदगी बढ़ रही है। इस मामले को लेकर उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही विभाग की एक टीम जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का दौरा करेगी और जो भी लोग इस कूहल में गंदगी डाल रहे लोगों के खिलाफ उत्तर रेलवे मामला दर्ज करवाएगा।
कूहल सिंचाई कार्य के लिए भी प्रयोग में आती है। साथ ही रेलवे भी इस पानी का प्रयोग करता है लेकिन कुछ लोग उसके बावजूद कूहल में गंदगी डाल रहे हैं। जो भी लोग इसमें कूड़ा डाल रहे हैं, वे इसे तुरंत बंद करें। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
शरती शर्मा, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग