फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूहलों में कूड़ा डालने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई : संजय

Sat, 08 Feb 2025 08:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने भवारना में स्थानीय जनता तथा आसपास के लगती पंचायतों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें अधिकतर समस्याएं बिजली और पानी को लेकर थीं। लोगों की शिकायत सुनकर संजय चौहान ने मौजूद अधिकारियों को जल्द समस्याओं को हल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि यहां पर विद्युत की अनियमितता को लेकर जनता में रोष बढ़ता जा रहा था, लेकिन अधिकारियों की जल्द बैठक बुला कर उन्हें एक सप्ताह के अंदर समस्या को हल करने के आदेश दिए। कहा कि भवारना बाजार में दुकानों के आगे जो व्यापारी बढ़ा कर सामान रखते हैं, उनसे आग्रह है कि वे अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही सामान रखें, ताकि वाहनों और पैदल चलने वालों को दिक्कत न हो। साथ ही चौहान ने यह भी कहा कि जो भी दुकानदार कूहलों में कुड़ा-कर्कट डाल रहे हैं, वे ऐसा न करें। अन्यथा, उन पर प्रदूषण कानून के तहत प्रशासन कार्रवाई करेगा। बाजार में कूहल पर अवैध अतिक्रमण के लिए भी आगाह होने की हिदायत दी। जबकि संजय चौहान ने टैक्सी चालकों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें