फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई, चार दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच राहगीरों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम कांगड़ा के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले चार दुकानदारों के चालान किए गए।
विज्ञापन

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों को येलो लाइन के भीतर ही सामान रखने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि लाइन से बाहर सामान रखने पर इसे अतिक्रमण माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने तहसील चौक पर वाहनों की जांच भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें