ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वाला जन कल्याण सभा की मासिक बैठक अध्यक्ष राकेश वंटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तिरुपति मंदिर के प्रसाद में अपवित्र वस्तुओं की मिलावट पर सभा ने जोरदार विरोध जताया और कहा कि यह हिंदू आस्थाओं के साथ जानबूझकर खिलवाड़ किया गया है।
सभा ने एक प्रस्ताव पारित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह निवेदन किया है कि इस प्रकरण की कड़ी से कड़ी जांच करवाई जाए और दोषियों को करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं, इस दौरान सभा ने बिना पंजीकरण रहे रहे लोगों पर भी कार्रवाई मांगी। इस दौरान केके शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, केशव सूद, केदारनाथ शर्मा, किशोर चंद सूद, प्रवीण शास्त्री, ओंकार डोगर, गोपाल कृष्ण कपूर, उत्तम ठाकुर, सुखदेव शर्मा, सुकर्म शर्मा और अभिषेक पाधा आदि मौजूद रहे।