फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वार्ड पंच की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Thu, 18 Apr 2024 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के तहत पंचायत नारी में वार्ड पंच की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां पर कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

बीते सोमवार को नारी गांव में एक समारोह चल रहा था। जहां पर सुरजन सिंह और तिलक राज के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। सुरजन सिंह पर आरोप है कि बहसबाजी के दौरान बीच-बचाव में आए वार्ड सदस्य सुरेंद्र सिंह (63) को धक्का दे दिया। जिस कारण सुरेंद्र सिंह नजदीक रखे गर्म पानी में गिर गया। गर्म पानी में गिरने से वार्ड सदस्य सुरेंद्र सिंह का शरीर काफी झुलस गया। स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य सुरेंद्र सिंह को तुरंत पंजाब के अमृतसर में इलाज को ले गए, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी सुरजन सिंह को कोर्ट में पेश किया है। जहां पर कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें