फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लगातार भूस्खलन से एयरपोर्ट को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट के नजदीक बनोई में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इस क्षेत्र में पिछले एक महीने से पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। राहगीर अक्षय कुमार, राजीव शर्मा, प्रभात शर्मा और रंजीत ठाकुर ने बताया कि मलबे के साथ पत्थर भी गिर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से यातायात बाधित हो रहा है। साथ ही गगल एयरपोर्ट के अस्तित्व को भी खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि एयरपोर्ट की तरफ एक गहरी खाई बन चुकी है। खाई से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। मलबा बनोई पुल तक पहुंच चुका है। हालांकि, प्रशासन की ओर से यहां पर एक जेसीबी मशीन तैनात की गई है, जिससे सड़क पर मलबा आने पर यातायात को बहाल किया जा सके। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय मार्ग स्थित बनोई में यह स्थिति पिछले एक माह से बनी हुई है। दलदल के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए अब राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही एक बड़ा और लंबा डंगा लगाना बहुत जरूरी हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें