फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिट्टा के साथ पकड़े आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे

Sun, 25 Jan 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत 27 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को शनिवार को देहरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। यह बरामदगी पुलिस जिला देहरा के गठन के बाद अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीरवार देर रात देहरा पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने अजय कुमार (32) निवासी नूरपुर, फिरोजपुर (पंजाब) और कृष्णा (25) निवासी जिला सीतामढ़ी (बिहार), वर्तमान निवासी टंडारी, लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें