ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत गांव छन्नी में एक महिला को 6.87 ग्राम चिट्टे और 10,450 रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला कि पहचान सुसबंती (57) पत्नी अर्जुन कुमार निवासी छन्नी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला के घर में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान चिट्टा और नकदी बरामद हुई। पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।