फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। नादौन से अंब सड़क पर हुए सड़क हादसे में कोल्हापुर पंचायत के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नादौन की तरफ से कोल्हापुर की ओर बाइक पर सवार दो युवक सवार आ रहे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक पहाड़ी से टकराने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए। कुछ समय बाद वहां से स्थानीय उपप्रधान वीरेंद्र ठाकुर किसी शादी समारोह से वापिस आ रहे थे। तभी उन्होंने दोनों युवकों को नादौन अस्पताल पंहुचाया। जहां पर डॉक्टरों ने अभिषेक (21) पुत्र रविंद्र कुमार मृत घोषित कर दिया और रिशु (21) पुत्र रोशन लाल को गंभीर चोटें लगने पर उसका उपचार किया जा रहा है। अभिषेक स्थानीय पंचायत में ट्रैक्टर का चालक था। थाना प्रभारी जीत सिंह माहल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है छानबीन की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें