फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सैनिक और पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत 53 मील के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सैनिक और पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी बिपिन सैनी ने बताया कि कार पालमपुर की ओर से पठानकोट की तरफ जा रही थी। इस दौरान 53 मील में पहले एक पेड़ से टकराई और फिर घूमकर समीप की एक दुकान के बरामदे की में जा घुसी। इस दुर्घटना में देशराज पुत्र कांशीराम गांव रिट तहसील जयसिंहपुर और रवि कुमार पुत्र होशियार सिंह गांव धरेड़ तहसील बैजनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक विनय कुमार पुत्र राजकुमार गांव धार तहसील पालमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचा गया।
उधर, नगरोटा बगवां के एसडीएम शशिपाल नेगी ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की अंतरिम राहत राशि और घायल को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। बताया जा रहा है कि देशराज एक पूर्व सैनिक था और रवि कुमार पठानकोट में सेना में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें