फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकताओं और जरूरतों को ध्यान में रख कार्यों में लाएं तेजी : भवानी

Fri, 14 Aug 2026 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर में पंच सम्मेलन में उप​स्थित पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर में वीबी जीरामजी अधिनियम के तहत आयोजित पंच सम्मेलन में 54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास का विस्तृत रोडमैप प्रदान किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ विधायक भवानी सिंह पठानिया ने किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकास कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार और जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

बीडीओ सुभाष अत्री ने बताया कि प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों, पंचायत संचालन और विकास योजनाओं की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से अगले माह पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
एसडीएम रमण शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास की पहली इकाई पंचायतें ही हैं। प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचेगा। इस दौरान प्रधान, उपप्रधान, पंच, पंचायत सचिव, तीन जिला परिषद सदस्य, 27 ब्लॉक समिति सदस्य तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें