फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुविधाएं भरपूर, मेहनत-समर्पण के साथ प्रदर्शन पर लगाएं जोर

विज्ञापन
धर्मशाला के फिट इंडिया अ​​​भियान के तहत आयोजित संडे  ऑन साइकिल कार्यक्रम में हरी झंडी​ दिखाते ह
विज्ञापन
धर्मशाला। वर्ष 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होना पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। भारत में खेल सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव आया है। पहले खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाओं के लिए दूरदराज जाना पड़ता था लेकिन अब खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के तहत खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर कोचिंग, हाई परफॉर्मेंस सेंटर और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से अपील की कि अब सुविधाओं की कोई कमी नहीं है, इसलिए उन्हें पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

यह बात कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बबीता फोगाट ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की ओर से आयोजित इस विशेष अभियान की थीम ‘स्टार्ट ऑफ कॉमनवेल्थ गेम्स-2030’ रखी गई।
बबीता फोगाट के साथ फिट इंडिया एंबेसडर दीपक मिश्रा भी मौजूद रहे। दोनों ने खिलाड़ियों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए फिटनेस, अनुशासन और मेहनत का संदेश दिया। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों और प्रशिक्षकों से संवाद करने और खेल से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर भी मिला।
विज्ञापन

बबीता फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से मजबूत खेल वातावरण तैयार कर रही है। इस मौके पर साई के क्षेत्रीय निदेशक शैलेंद्र कुमार (चंडीगढ़) और जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
साइकिल रैली से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
इस दौरान साइकिल रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अलावा योग और स्किपिंग रोप जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें