आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें। स्रोत : जागरूक पाठक
धर्मशाला। आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में रविवार को आस्था और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। छुट्टी के दिन सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ऊंची पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर जगह-जगह लंगर लगाए गए थे। मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए बारी का इंतजार करते नजर आए। कई श्रद्धालु नंगे पांव कठिन चढ़ाई कर मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य द्वार पर बने लाल रंग के तोरण द्वार के पास दिनभर भारी भीड़ रही। मंदिर समिति के अनुसार करीब 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चढ़ाई वाले रास्ते में बैदी, रैत, रजियाणा, धलूं और नगरोटा बगवां से पहुंचे युवा क्लबों व सेवादारों ने लंगर और पेयजल की व्यवस्था की।
आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें। स्रोत : जागरूक पाठक