फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को नए मरीजों की तुलना में करीब दो गुणा मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार को छुट्टी के दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में करीब तीन गुना लोग स्वस्थ हुए हैं। रविवार को जिले में कुल 83 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। वहीं, 28 लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट संक्रमित आई है। संक्रमितों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेट कर उपचार किया गया है।
विज्ञापन

कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के रविवार को कुल 83 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही अब कोरोना संक्रमण के मामले घटकर 1286 रह गए हैं। इससे पहले शनिवार को 235 नए मामले सामने आने के साथ कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामले 1341 हो गए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कोविड के दिशा निर्देशों के पालन और सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लेने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी-खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं।
उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 1.2 प्रतिशत, मई माह में 0.8 प्रतिशत, जबकि जून माह में 3.2 प्रतिशत रही है। इसी तरह से जुलाई माह में अब तक कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 12 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके साथ ही खांसी, बुखार, जुकाम होने पर तुरंत आइसोलेट करें और जांच करवाएं, ताकि इस संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

जुलाई माह में आए कोरोना के 3217 मामले
जिला कांगड़ा में जुलाई महीने में कोरोना के बढ़े मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पूरे महीने में जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 3217 मामले सामने आए हैं। जुलाई के अंत तक संक्रमण की साप्ताहिक दर 16.9 फीसदी हो गई है। कोरोना के बढ़े मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार लोगों को टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें