जयसिंहपुर दशहरा उत्सव में पम्मी ठाकुर
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर में शुक्रवार को अभिज्ञा बैंड ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि किया। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा पठानिया को स्मृति चिह्न भेंट किया। अभिज्ञा बैंड ने मंच पर यारा तेरी यारी, धूड़ू नच्चया.. आदि गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इसके अलावा अन्य गायकों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर जयसिंहपुर के एसडीएम एवं दशहरा उत्सव के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सचिव दशहरा उत्सव एवं तहसीलदार अभिषेक भास्कर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह डढवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।