ज्वालामुखी(कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय अश्विन नवरात्र के आठवें दिन मां के भक्तों ने 10,07,438 रुपये का नकद चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार दोपहर तक अष्टमी रही, उसके बाद नवमीं शुरू हुई। अष्टमी-नवमीं नवरात्र को लगभग 22 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। बाकी नवरात्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। प्रशासन ने हर प्रकार की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करवाई। सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रही। मंदिर के कर्मचारियों, पुजारी वर्ग, शहरवासियों सहित समस्त विभागों के सहयोग से नवरात्र शांतिपूर्वक संपन्न हो रहे हैं।