फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अभय

Sat, 28 Feb 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भट्टू में कांस्टेबल अभय कौंडल को नमन करते विधायक विपिन सिंह परमार। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के भट्टू समूला गांव के निवासी और हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल अभय कौंडल (28) का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश पुलिस की टुकड़ी ने अपने दिवंगत साथी को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। उनके चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अभय कौंडल किन्नौर जिले के भावानगर में सेवाएं दे रहे थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया था। वीरवार देर शाम जब जवान की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अभय अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे, उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अंतिम संस्कार में पहुंचे सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अभय कौंडल का जाना न केवल परिवार, बल्कि पूरे सुलह क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यपरायणता युवाओं के लिए प्रेरणा रहेगी। इस अवसर पर डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी, भवारना के थाना प्रभारी गुरदेव सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें