फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टैक्सी में चिट्टा लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। भवारना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5.24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अखिल कुमार निवासी राजपुर, पालमपुर के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ से बला-बला एप के जरिये टैक्सी बुक करवाकर पालमपुर आ रहा था। एसपी कार्यालय धर्मशाला द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब आरोपी की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगाल रही है, ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें