फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाइक फिसलने से घायल युवक ने टांडा में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में रजियाणा गांव के युवक अभिषेक (28) पुत्र सुभाष चंद की मौत हो गई। अभिषेक बुधवार शाम को घर लौटते समय अपनी बाइक पर ज्वालामुखी-कांगड़ा मुख्य मार्ग से जा रहा था। इस दौरान जब वह रानीताल पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र घायल को एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत रजियाणा के प्रधान हंसराज ने बताया कि अभिषेक की अगले माह 30 नवंबर को शादी तय हुई थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। उन्होंने कहा कि अभिषेक हंसमुख और मिलनसार युवक था। वह पालमपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। उन्होंने कहा कि अभिषेक की असामयिक मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। अभिषेक अपने पीछे माता-पिता और दो बहनें छोड़ गया है। एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता पंजाब में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। बहनों से भैयादूज के दिन इकलौता भाई छिन जाने से बहनों को रो-रो कर बुरा हाल है। वीरवार को अभिषेक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें