फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जरपाल में रोका गैस सिलिंडर से भरा ट्रक, भीड़ बेकाबू, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 18 Apr 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। क्षेत्र की मां सुकराला भारत गैस एजेंसी के घरेलू गैस सिलिंडर वितरण के दौरान वीरवार को अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों ने जरपाल गांव में आपूर्ति लेकर पहुंचे ट्रक को रोक दिया। सिलिंडर लेने की होड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख एजेंसी संचालक को तुरंत पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि हफ्तों पहले बुकिंग करवाने के बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं मिल रही है, जिससे उनके घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। लोगों ने एजेंसी की वितरण प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सप्लाई आते ही अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है और कतार में खड़े लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
उधर, गैस एजेंसी संचालक मनोज महाजन ने बताया कि कंपनी की ओर से पीछे से ही गैस की आपूर्ति कम आ रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही गाड़ी पहुंच रही है, उसे प्राथमिकता के आधार पर वितरित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग की अपील की है ताकि सुचारू रूप से वितरण कार्य संपन्न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें